इम्यूनिटी को बूस्ट तो शरीर को रिचार्ज करती हैं ये जड़ी बूटियां

0:00 / 5:25
इम्यूनिटी को बूस्ट तो शरीर को रिचार्ज करती हैं ये जड़ी बूटियां
नई दिल्ली, 15 जून। क्या आप भी ऐसी आयुर्वेदिक दवा की तलाश में हैं, जिसमें गोखरू, शिलाजीत, कौंच बीज, सफेद मूसली, और अश्वगंधा जैसी शक्तिशाली जड़ी-बूटियों का मिश्रण हो, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आयुर्वेद के मुताबिक ये जड़ी-बूटियां सदियों से  स्वास्थ्य, शारीरिक ताकत, स्टैमिना और सेहत से जुड़े ढेरों फायदों के लिए उपयोग की जा रही हैं।  

ये आयुर्वेदिक हर्ब्स ऊर्जा, मांसपेशियों की ताकत, और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। 

गोखरू : आयुर्वेद में गोखरू को एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी माना जाता है, जिसका उपयोग मूत्र और किडनी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ टेस्टोस्टेरोन लेवल को सपोर्ट करने के लिए किया जाती है। यह शारीरिक सहनशक्ति बढ़ाने में भी मदद करता है।

शिलाजीत : आयुर्वेद में शिलाजीत को एक महत्वपूर्ण औषधि के रूप में माना जाता है, जो हिमालय के पहाड़ों से प्राप्त होता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने, शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ाने और विभिन्न रोगों से लड़ने में मदद करता है। यह थकान को कम करता है और शरीर को रिचार्ज करता है।

कौंच बीज : हार्मोनल बैलेंस, यौन स्वास्थ्य, और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह डोपामाइन लेवल को भी बढ़ा सकता है।

सफेद मूसली : शारीरिक कमजोरी को दूर करने और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध है। यह पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। अश्वगंधा तनाव को कम करने, नींद की गुणवत्ता सुधारने, और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है। यह एक शक्तिशाली एडाप्टोजेन है।

बाजार में भी ऐसे कई सारे सप्लीमेंट मौजूद हैं, जो इन जड़ी-बूटियों का मिश्रण प्रदान करते हैं। हालांकि किसी भी तरह के आयुर्वेदिक सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर या आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लें, खासकर अगर आप पहले से कोई दवा ले रहे हैं। स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, और अच्छी नींद को अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर सप्लीमेंट का फायदा मिलेगा। आयुर्वेदिक दवाएं धीरे-धीरे असर दिखाती हैं, इसलिए नियमित रूप से और सही तरीके से उपयोग करें।

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी