अनुराग बसु शांत होकर भी बहुत कुछ कह देते हैं: आदित्य रॉय कपूर

0:00 / 5:25
अनुराग बसु शांत होकर भी बहुत कुछ कह देते हैं: आदित्य रॉय कपूर
नई दिल्ली, 16 जून । बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बसु अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो...इन दिनों’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर अभिनेता ने अनुराग बसु की तारीफ की और बताया कि वह बिना शब्दों के गहरी भावनाएं व्यक्त कर देते हैं। 

 समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान आदित्य ने बताया कि इस फिल्म में उनके किरदार के पास कई डायलॉग हैं, लेकिन अनुराग का निर्देशन मौन क्षणों को भी प्रभावशाली बना देता है। आदित्य ने बताया, "मेरे किरदार को इस फिल्म में काफी कुछ बोलना है। लेकिन, अनुराग दादा की खासियत यह है कि वह बिना संवादों के भी बहुत कुछ कह देते हैं। कई बार एक नजर या शांत पल ही सब कुछ बयां कर देता है। यह उनके निर्देशन की खूबसूरती है।"

अनुराग की कहानी कहने की अनूठी और दमदार शैली की तारीफ करते हुए अभिनेता ने आगे कहा, "एक अभिनेता के लिए ऐसे दृश्यों में काम करना बेहद खास होता है, जहां कम शब्दों में ज्यादा भावनाएं व्यक्त होती हैं।"

‘मेट्रो...इन दिनों’ प्यार, दिल टूटने और मानवीय संबंधों को दिखाती है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अभिनेत्री फातिमा ने भी आईएएनएस से बातचीत में अनुराग बसु की तारीफ की और बताया कि वह एक ऐसे निर्देशक हैं, जिनके सामने बेफिक्र होकर काम कर सकते हैं। वह ज्यादा सोचते नहीं, बल्कि अपने अंदर की आवाज पर भरोसा करते हैं। फातिमा ने बताया, " उन्होंने मुझसे कहा कि अपने आप पर शक करना बंद करो। जो तुम कर रही हो वह सही है।"

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने गुलशन कुमार, टी-सीरीज, अनुराग बसु प्रोडक्शंस के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है, जबकि संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी