मुंबई के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मामला दर्ज

0:00 / 5:25
मुंबई के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मामला दर्ज

मुंबई, 16 जून । मुंबई में पिछले कुछ दिनों से आ रहे धमकी भरे फोन के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुंबई के देवनार और समतानगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई के देवनार स्थित कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल और कांदिवली के समतानगर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। मेल भेजने वाले अज्ञात शख्स ने स्कूलों और मुंबई में बम धमाके की धमकी दी है।

मुंबई पुलिस ने बयान में कहा, "पुलिस जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस मामले को लेकर मुंबई के देवनार और समतानगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही धमकी भरे फोन के चलते पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है और मुंबई पुलिस मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।"

हाल ही में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे कार्यालय और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अफरातफरी के बीच मुंबई पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था। सूचना मिलने पर बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच की। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला।

इसके पहले, 31 मई को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल को धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें होटल में बम होने की बात कही गई। सूचना के बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत वाकोला पुलिस को सूचित किया। मुंबई पुलिस का बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर गई। होटल की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला।

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी