सोनीपत : हरियाणा की मॉडल शीतल का शव नहर में मिला, बहन ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की शिकायत

0:00 / 5:25
सोनीपत : हरियाणा की मॉडल शीतल का शव नहर में मिला, बहन ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की शिकायत

सोनीपत, 16 जून। हरियाणा के सोनीपत में उस समय हड़कंप मच गया, जब खांडा गांव के पास रिलायंस नहर से एक युवती का शव बरामद किया गया। युवती की पहचान पानीपत की रहने वाली शीतल के रूप में हुई है, जो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर मॉडल काम करती थी। 

जानकारी के अनुसार, पानीपत के खलीला माजरा की रहने वाली शीतल की बहन ने रविवार को पानीपत के मतलौड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने शीतल की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को रिलायंस नहर में एक शव के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने सोनीपत के खरखोदा थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस नहर से युवती का शव बरामद किया।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया, "रविवार को हमारे थाने में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट आई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। अब लड़की का शव मिला है। उसी रात एक कार नहर में गिर गई थी। यह गाड़ी इसराना के सुनील नाम के लड़के की थी। इसे एक लड़का चला रहा था और वह तैरकर भागने में कामयाब रहा। अब पता चला है कि लड़की भी उसी कार में थी और लड़का उसे अपने साथ ले गया था। ऐसा हो सकता है कि उसी लड़के ने उसकी हत्या की हो।"

उन्होंने कहा, "लड़की के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और इसलिए हत्या की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।"

एसीपी अजीत सिंह ने यह भी बताया, "इस मामले में पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही लड़के को भी गिरफ्तार किया जाएगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की और लड़का दोनों रिलेशनशिप में थे।"

बता दें कि शीतल पानीपत की सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। शीतल के गले पर तेज धार हथियार के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी