झारखंड शराब घोटाला : एसीबी ने पूर्व उत्पाद आयुक्त रिटायर्ड आईएएस अमित प्रकाश को गिरफ्तार किया

0:00 / 5:25
झारखंड शराब घोटाला : एसीबी ने पूर्व उत्पाद आयुक्त रिटायर्ड आईएएस अमित प्रकाश को गिरफ्तार किया
 रांची, 17 जून। 
झारखंड के शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य के पूर्व उत्पाद आयुक्त सेवानिवृत्त आईएएस अमित प्रकाश को मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उनके ऊपर विभागीय मंत्री को जानकारी दिए बिना दो शराब कंपनी को बकाया भुगतान करने का आरोप है। 

अमित प्रकाश झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के महाप्रबंधक के पद पर भी कार्यरत रहे थे और 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे।
अमित प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने विभागीय मंत्री को जानकारी दिए बगैर झारखंड में वर्ष 2022 में थोक शराब आपूर्ति करने वाली छत्तीसगढ़ की दो कंपनियों को नवंबर 2024 में करीब 11 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया भुगतान कर दिया था। यह भुगतान तब किया गया था, जब इनमें से एक कंपनी के खिलाफ जांच चल रही थी।

झारखंड शराब घोटाले में यह छठी गिरफ्तारी है। इसके पूर्व एसीबी ने उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव आईएएस विनय कुमार चौबे, संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह, झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के वित्त महाप्रबंधक के पद पर तैनात रहे सुधीर कुमार दास, पूर्व महाप्रबंधक सुधीर कुमार और शराब दुकानों के लिए मैनपावर सप्लाई करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा. लि. के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार को गिरफ्तार किया था।

एसीबी की अब तक की जांच में झारखंड में हुए शराब घोटाले में सरकार को 38 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने की बात सामने आई है। जांच का दायरा बढ़ने पर यह रकम और बढ़ने का अनुमान है। झारखंड के शराब घोटाले की जड़ें छत्तीसगढ़ से जुड़ी हैं, जहां शराब घोटाले में स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अफसरों और कई बड़े कारोबारियों की भूमिका सामने आ चुकी है।

आरोप है कि झारखंड में वर्ष 2022 में लागू हुई उत्पाद नीति में कुछ बदलाव ऐसे किए गए, जिससे छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट के लोगों को फायदा मिला। छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के सहयोग से सिंडिकेट ने मिलकर झारखंड में शराब की सप्लाई और होलोग्राम सिस्टम के ठेके हासिल किए। इससे राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ।

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी