मालथौन में लगातार तीसरी कार्रवाई, 11 एकड़ शासकीय भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया

0:00 / 5:25
मालथौन में लगातार तीसरी कार्रवाई, 11 एकड़ शासकीय भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया

सागर, 18 जून।

खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथौन नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत बगौनिया में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए दबंगों के कब्जे से 4.76 हेक्टेयर(11 एकड़) शासकीय भूमि को मुक्त कराया है। यह जानकारी देते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मुक्त कराई गई जमीन पर पूर्व घोषणा के अनुसार गरीबों को आवासीय पट्टे दिए जाएंगे और शासन के विकास कार्यों में भी इस मुक्त कराई गई भूमि का उपयोग किया जाएगा।

भूपेन्द्र सिंह ने पिछले हफ्ते ही बगौनिया में आयोजित रामकथा के अवसर पर कहा था कि उनकी जानकारी में है कि क्षेत्र में शासकीय जमीनों पर कुछ लोगों के अवैध कब्जे हैं इस अतिक्रमित शासकीय भूमि को मुक्त कराया जाएगा और उस भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। मालथौन नगर परिषद क्षेत्र में वनभूमि की अधिकता और राजस्व भूमि के अभाव को देखते हुए सार्वजनिक विकास कार्यों व गरीबों के आवासीय उपयोग हेतु भूमि का अभाव बना हुआ है। बहुत सी शासकीय भूमि ऐसी है जिस पर दबंगों का कब्जा है।

भाजपा विधायक ने शासकीय भूमि पर ऐसे अवैध कब्जों का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। सर्वे पश्चात शासकीय भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। इसी के तहत मालथौन नगरपरिषद अंतर्गत मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बगौनिया में प्रशासन की कार्रवाई में प्रभावशाली दबंगों के कब्जे से 11 एकड़ बेशकीमती भूमि को मुक्त करा लिया गया है।

 इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि पर गरीब परिवारों को पीएम आवास हेतु आवासीय पट्टे ददिए जायेंगे। शेष भूमि को विकास कार्यों में उपयोग किया जाए।

उल्लेखनीय है कि गत एक सप्ताह में ने तीन बड़ी कार्रवाइयों में करोड़ों रूपए कीमत की 115 एकड़ भूमि को दबंगों, साहूकारों के अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। मुक्त कराई गई निजी स्वामित्व की भूमि को उनके मालिकों को सौंप दिया गया है तथा शासकीय भूमि को शासन के योजनागत कार्यों के उपयोग में लिया जा रहा है।

पहली कार्रवाई में मालथौन के 30 से अधिक आदिवासी परिवारों को कृषि कार्य के लिए मिली लगभग 100 एकड़ भूमि एक साहूकार के कब्जे से मुक्त करा कर आदिवासी परिवारों को कब्जा दिलाया गया। दूसरी कार्रवाई ग्राम खैराई में हुई जहां मंदिर की 4.5 एकड़ भूमि पर दबंग मुस्लिम परिवार के जबरिया कब्जे को हटाया गया और भूमि मंदिर के पुजारी को सौंप दी गई। तीसरी कार्रवाई में 17 जून को बगौनिया में 11 एकड़ शासकीय भूमि को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया गया है। 

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी