प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की

0:00 / 5:25
प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली ,  18 जून.  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि इटली के साथ भारत की मित्रता और मजबूत होती रहेगी, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा।

इटली की प्रधानमंत्री के एक्स पर किये गए पोस्ट पर मोदी ने लिखा: 

" मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी। इटली के साथ भारत की मित्रता और मजबूत होती रहेगी, जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा! 

प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भी बातचीत की। विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते हुए दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और फ्रांस मिलकर विश्व की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करना और विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा खुशी की बात होती है। भारत और फ्रांस विश्व की बेहतरी के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

कमेंट्स

राज्य चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
बत्तीसगढ़
वक्ता की पाती
कानाफूसी
सेहत
स्वाद
लाइफ स्टाइल
कवर स्टोरी/ खुलासा
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
ढाई आखर
प्रेस रिलीज़
चाकरनामा
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी