नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शहर की विकास योजनाओं और सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल स्थित सामान्य सभा कक्ष में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने की।
इस बैठक में निगम के अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यूएस अग्रवाल, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक समेत अधीक्षण अभियंता, नगर निवेशक, स्वास्थ्य अधिकारी, उपयुक्तगण, जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, भवन निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं, टैक्स वसूली और अन्य नागरिक सुविधाएं शामिल थीं। आयुक्त विश्वदीप ने अधिकारियों को चेताया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही आयुक्त ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, फील्ड विज़िट बढ़ाने, समस्याओं का तत्काल निराकरण करने और पारदर्शिता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि हर विभाग समय-समय पर अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करे ताकि काम में गति और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
Login
कमेंट्स