नई दिल्ली, 06 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिब्बती बौद्ध धर्मावलम्बियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि दलाई लामा प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनके संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में सम्मान और प्रशंसा की भावना पैदा की है।
एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा:
"मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ मिलकर परम श्रद्धेय दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक रहे हैं। उनके संदेश ने सभी धर्मों के लोगों में सम्मान और प्रशंसा की भावना पैदा की है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं।
@DalaiLama"
Login
कमेंट्स